Uncategorized
महराजगंज, 01 फरवरी 2026,जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा आज पीएचसी खुशहालनगर में आयोजित आरोग्य मेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर आरोग्य मेले में 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया था। साथ ही 04 लाभार्थियों मेदिनीपुर निवासी नंदू, संतोष, शुभम और पूजा का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दवा स्टाक की जांच की गई। स्टॉक में सभी दवाएं उपलब्ध थीं। एआरवी वैक्सीन उपलब्ध नहीं था, जिसके विषय में फार्मासिस्ट द्वारा अवगत कराया गया कि वैक्सीन की मांग जिला मुख्यालय से कर ली गई है। जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ को तत्काल उक्त वैक्सीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने आशाओं से आयुष्मान की सूची देखी और निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु का कोई व्यक्ति आयुष्मान से वंचित न रहे। साफ–सफाई को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया कहा कि स्वस्थ केंद्रों पर मरीजों को सभी आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध हों। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आएं। जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा शासन की शीर्ष प्राथमिकता है और इसको सुनिश्चित करना सबका सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है।
निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 डॉ एन.एन. प्रसाद, एमओआईसी घुघली डॉ अमित विक्रम सिंह, डॉ राकेश मोहन शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


ज़ी न्यूज़