मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का बदलापुर विधायक ने किया उद्घाटन
जी न्यूज 7 अंकित दूबे


जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काट कर किया, उद्घाटन के बाद विधायक ने ओपीडी , दवाइयों की उपलब्धता,साफ सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में आए हुए मरीजों से संवाद किया। उन्होंने मरीजों से चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवा के बारे में भी जानकारी लिया। मरीजों ने बताया कि सभी दवाइयां अस्पताल में ही उपलब्ध हैं कोई भी दवा बाहर की नहीं लिखी जाती है,इस पर विधायक ने संतोष व्यक्त करते हुए,स्वास्थ्य विभाग की सराहना की। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजय दुबे के नेतृत्व एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ के प्रभारी डॉ अभिषेक वर्मा के देखरेख में संपन्न हुआ। रविवार को दोपहर तक प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ में कुल 70 मरीजों की ओपीडी की गई। कार्यक्रम में पहुंचे बदलापुर विधायक का अस्पताल स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान सी एच सी बदलापुर के अधीक्षक डॉ संजय दुबे,डॉ अभिषेक वर्मा,डॉ सुशील यादव, डॉ मनीष मौर्या और ए एन एम मीरा यादव,पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे।