Uncategorized

“साम्राज्यवादी अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर बर्बर हमले के खिलाफ एसयूसीआई (सी) ने विरोध प्रदर्शन किया”

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर साम्राज्यवादी अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर बर्बर हमले के खिलाफ आज दिनांक 1 मार्च 2026 को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की जिला कमेटी जौनपुर की ओर से बदलापुर क्षेत्र के अन्तर्गत कुशहां बाजार में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।”
वक्ताओं ने कहा कि, यह समय विश्वव्यापी शोक और गहरे आक्रोश का है। एक संप्रभु राष्ट्र ईरान के विरुद्ध संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल द्वारा हालिया सैन्य आक्रमण अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता। ईरान के शहर मिनाब में इजराइल द्वारा ‘शजरे तैयबेह’ प्राथमिक बालिका विद्यालय पर बमबारी की गई, जिसमें 100 से अधिक निर्दोष बच्चों की जान चली गई है। यह अनजाने में हुआ नुकसान नहीं है। यह एक युद्ध अपराध है।
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की उनके घर पर निशाना बनाकर की गई हत्या अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और राष्ट्रीय सार्वभौमिकता का खुला उल्लंघन है।
वर्षों से इजरायल द्वारा किये जा रहे हमलों में बर्बाद कर दिए गए फिलिस्तीन को हम देखते आए हैं, और अब वही तथाकथित ‘सभ्य’ युद्ध की मशीनरी ईरान की ओर मोड़ी जा रही है। यह साम्राज्यवादी आक्रमण का क्रूर चेहरा है। जो लाशें बिछाकर मिडिल ईस्ट पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना चाहता है।
यह बात सही है कि ईरान की जनता खामेनेई के सत्तावादी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर रही थी, ईरानी महिलाएँ स्वतंत्रता के लिए प्रदर्शन कर रही थीं। लेकिन तब भी किसी भी देश की सरकार को स्थापित या हटाने का अधिकार केवल उस देश की जनता को होता है। किसी भी संप्रभु राष्ट्र में उसके लोगों को ‘मुक्त’ कराने के नाम पर हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। हम डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को तथाकथित रूप से ‘मुक्त’ करने की घोषणा और अमेरिकी साम्राज्यवाद की इस कार्रवाई की निंदा करते हैं।
भारत देश की अमन पसंद जनता इन हिंसात्मक कार्यवाहियों के खिलाफ खड़ी है। हालाँकि भारतीय सरकार ने हाल ही में इजराइल के साथ अपने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया है, हम यह स्पष्ट करते हैं कि यह कदम भारतीय जनता की अंतरात्मा का प्रतिनिधित्व नहीं करता। भारत का इतिहास उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष में निहित है। ऐसे शासन का मौन समर्थन करना या उसके साथ रणनीतिक साझेदारी करना, जो विद्यालयों पर बमबारी करता है, हमारे राष्ट्रीय मूल्यों के साथ विश्वासघात है। अतः हम मांग करते हैं कि भारत को युद्धोन्मादी इजराइल और अमेरिका के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लेने चाहिए।
प्रदर्शन को एसयूसीआई (सी) के पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड रविशंकर मौर्य, अशोक कुमार खरवार, इंदुकुमार शुक्ल व प्रमोद कुमार शुक्ल ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर लालताप्रसाद मौर्य, छोटेलाल मौर्य, विजय प्रकाश गुप्त, राकेश निषाद, दिलीप कुमार खरवार, मु.अनीश, उमाशंकर मौर्य, ओमप्रकाश, सोभनाथ, अरूण सोनी, रामदेव मौर्य, राजाराम, विनोद मौर्य, संजय सिंह, जिमी गुप्त, अम्बुज खरवार, मीता गुप्ता व कार्यालय सचिव हीरालाल गुप्ता अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button