होली मिलन समारोह में पत्रकार हुए सम्मानित रामानंद बौद्ध*अबीर गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियों से खेले पत्रकार विधायक होली
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर


कप्तानगंज(कुशीनगर): रविवार को पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध के आवास टीकर में रामकोला विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों का होली मिलन समारोह के बैनर तले लगभग 70 पत्रकारों को न केवल पेन डायरी व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वरन जम कर सभी मीडिया के साथ फूलों व गुलाल से होली भी खेली। इस मौके पर उन्होनें कहा कि आप की ताकत कलम है। आप से हम हैं हमसे आप नहीं । पत्रकार जहां समाज का दर्पण होता है तो वहीं अपनी जान जोखिम में डाल कर पत्रकारिता करता है। जब कि जनप्रतिनिधि अपनी वाणी से सदन में आवाज उठाता है। यह आयोजन सिर्फ सम्मानित करने का नहीं बल्कि एक मंच पर ला कर संवाद करने का है।
उन्होंने कहा कि सब भेद भाव भुला कर यह पर्व मनाना चाहिए। सबसे बड़ा धर्म आपसी सौहार्द प्रेम है।
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार नवजीत सिंह, बेचू बीए, फरेंडर पांडेय, मनोज गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
संचालन पत्रकार दिनेश यादव ने किया। इस मौके पर धीरज सिंह, अभिनाश , गौतम गुप्ता, अभिषेक पांडेय, बृजेश सिंह, यादवेंद्र मिश्र, बृद्धि सिंह, संजय मिश्रा, हरेकृष्ण , दीन दयाल पांडेय, रोबिन पास्कल, अमित यादव , सुनील यादव, संतोष चौधरी सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।