Uncategorized

गोरखपुर-बस्ती मंडल में होली पर हादसों में 29 की गई जान

गोरखपुर-बस्ती मंडल में होली के दिन मार्ग दुर्घटना व हादसे में 29 लोगों को जान चली गई। सर्वाधिक 10 मौतें गोरखपुर जिले में हुईं, जहां एमबीबीएस छात्र समेत 10 लोग असमय काल के गाल में समा गए।
जबकि देवरिया में पांच तो महराजगंज में चार लोगों ने हादसों में दम तोड़ दिया। वहीं बस्ती में होली के दिन सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई जबकि रंग छुड़ाने तालाब और नदी में उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।महराजगंज में सिन्दुरिया के भेड़िया-जमुई पंडित के बीच खंभे से बाइक टकराने से चालक की मौत हो गई।

वहीं, परतावल कुर्मी टोला में वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। होली के दिन हादसों और हुड़दंग में कुल 38 घायल भी हुए हैं, जिनमें से 17 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। देवरिया में होली पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में जिले के सुरौली, भाटपार रानी, रुद्रपुर और भलुअनी के अलावा एक व्यक्ति बिहार के सीवान जिले का रहने वाला था। कुशीनगर में बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह तक आठ जगहों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग की मौत हो गई। इतने ही लोग घायल भी हुए हैं।डूबने से चार की मौतसिद्धार्थनगर के बांसी कस्बा स्थित डहर झील में दो किशोरों की डूबने से मौत। होली खेलने के बाद नहाने गए थे। दोनों ही बांसी कस्बा के निवासी हैं। महराजगंज में होली का रंग छुड़ाने तालाब और नदी में उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button