Uncategorized

हर्षोल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया होली का पर्व, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

कप्तानगंज, कुशीनगर।
रंगों का पावन पर्व होली जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों ने एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियों के इस पर्व को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का पर्व है। इस मौके पर सभी ने मिलकर पारंपरिक तरीके से होली खेली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे माहौल में हंसी-खुशी और उमंग का वातावरण देखने को मिला।
इस दौरान मौजूद पत्रकारों ने समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने की जिम्मेदारी भी पत्रकारों की होती है। इसलिए इस तरह के अवसर आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जी न्यूज संपादक सागर शर्मा, एनपीटी न्यूज मंडल ब्यूरो रवि यादव, राहुल विश्वकर्मा जी न्यूज जिला संवाददाता कुशीनगर, दीनदयाल पांडेय जी न्यूज मंडल क्राइम ब्यूरो,शहाबुद्दीन अली जी न्यूज ब्यूरो कुशीनगर, राजन सिंह, गिरजाशंकर , विजय शर्मा, अनूप सिंह ,आदि पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सभी के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया।

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Back to top button