आज दिनांक 7.3.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में सप्त दिवस की विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया ,
इस विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ दयानंद पांडे , महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राजेश सिंह जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार ,बजरंगी सिंह शिक्षा समिति के डायरेक्टर श्री ज्ञानेंद्र पाठक,श्री पंकज विश्वकर्मा,डॉ प्रज्वल दुबे ,श्री अभिषेक तिवारी श्री अमरनाथ पटेल स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं और महाविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया।स्वयंसेवकों को जागरुक करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक जी द्वारा पर्यावरण प्रदूषण पर विस्तृत व्याख्यान किया गया साथ ही साथ राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने पर भी विचार किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवकों के लिए इस विशेष शिविर में नए-नए चेतनाओं पर विचार प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम अधिकारी द्वारा भारतीय समाज में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा किया गया।

जी न्यूज़ शैलेश कुमार