Uncategorized

कुशीनगर जनपद में एलपीजी गैस रिफिल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें जिला पूर्ति अधिकारी

जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने जनपद के समस्त गैस उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद की सभी गैस एजेंसियों पर एल०पी०जी० रिफिल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अतः किसी भी प्रकार की अफवाह में आकर गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ायें। उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर रिफिल प्राप्त करने के लिए संबंधित एजेंसी/कंपनी के माध्यम से गैस की बुकिंग अवश्य कराएं। बुकिंग के उपरान्त नियमानुसार गैस रिफिल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही उन्होंने जनपद की समस्त गैस एजेंसियों के प्रोपराइटर/संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान पर सभी श्रेणियों के एलपीजी रिफिल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें, ताकि किसी भी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी गैस एजेंसी अथवा गोदाम में अनाधिकृत अथवा अवैध भण्डारण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध प्रचलित नियमों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button