Uncategorized

जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर इकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के सभागार में रविवार को जौनपुर पत्रकार संघ की बदलापुर इकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार) कृपाशंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र मौजूद रहे। समारोह में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष व दैनिक भास्कर अखबार के (ब्यूरो चीफ) श्री शशिमोहन क्षेम ने पत्रकारों को शपथ दिलाते हुए कहा कि मीडिया समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज है और पत्रकार जोखिम उठाकर जनता की समस्याओं को सामने लाते हैं। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया।विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथे स्तंभ का दर्जा प्राप्त है, इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार अमित पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, शशी गुप्ता,अखिलेश यादव, अनिल शर्मा, अंकित दूबे , प्रमोद पाण्डेय, शिवपुजन पाण्डेय, सुधीर सिंह,नरेंद्र शर्मा,पवन सेठ, ओमप्रकाश सेठ,सहित सैकड़ों पत्रकारों और क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. मनोज मिश्रा ने की, जबकि जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में पत्रकारों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।अंत मे जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर इकाई के अध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा ने अंगनतुको को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button