Uncategorized

समउर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, चालक को आई नींद—पेड़ से टकराकर पलटा वाहन!

कुशीनगर जनपद के पटेहरवा मार्ग से समउर मार्ग की ओर आते समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वाहन संख्या BR28AB9698 के चालक संतोष ठाकुर (उम्र करीब 43 वर्ष), निवासी कोयला देवा टोला धूसा थाना फुलवारी जनपद गोपालगंज, को वाहन चलाते समय अचानक नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और पलट गया।

हादसे के तुरंत बाद समउर चौकी प्रभारी अखिलेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वाहन को बाहर निकलवाने का कार्य शुरू कराया।

👉 राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल या हताहत नहीं हुआ।
👉 मौके पर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रखी गई है।

फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और यातायात को सुचारु कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button