शार्ट सर्किट से लगी आग, बिजली आपूर्ति ठप
G New
सवादाता कुलसुम रिपोर्टर

नौतनवा। कस्बे के महेंद्र नगर (गांधी चौक) के पास में बिजली के पोल पर अचानक आग लगने से वाई-फाई की ब्रॉडबैंड तारें और अन्य उपकरण जल गए। बीते देर रात बिजली के पोल में लगे वाईफाई के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आग इतनी भयानक थी कि करीब एक घंटे तक चिंगारी व धुएं का रूप लेकर जलने लगी स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली ऑफिस में फोन कर लाइन कटवाया। इस घटना में बिजली के केबल और बॉक्स जल गए। पोल में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने शुरुआती मशक्कत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने यातायात रोक दिया। बिजली विभाग ने उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद की, जिसके बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस घटना के कारण पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। दुकानदारों ने बताया कि यह नगर का सबसे व्यस्त आबादी और मेन रोड गांधी चौक वाला क्षेत्र है, और यदि कोई व्यक्ति गिरते तारों की चपेट में आता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।