निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा कैंप लगाया गया
संवादाता
कुलसुम नौतनवा
नौतनवा। रविवार को नगर के श्याम मंदिर परिसर में लायंस क्लब नौतनवा और (बीएनबी) भारत नेपाल बॉर्डर डायग्नोस्टिक सेंटर ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा कैंप का आयोजित किया। यह शिविर “रोग-मुक्त और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से लगाया गया था।
इस कैंप में करीब 100 रोगी की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जैसे विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए। सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाइयां भी प्रदान की गईं। नगरवासी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे शिविर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई रोगी को पहली बार अपनी स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर मिला, जिससे उन्हें समय रहते बीमारियों का पता चल सका।
डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है जहां कोई नहीं पहुंचता, वहां पहुंचेगी हमारी सेवा। इस अवसर पर डॉ दीपक श्रीवास्तव, डॉ विपिन जायसवाल, डैनियल जोसुवा, मनिंदर सिंह, अमरेंद्र सिंह, मनोज अग्रवाल, गौरीशंकर जायसवाल, मनजीत सिंह, शंभू जयसवाल, अभिषेक जायसवाल, नेहा जायसवाल मौजूद रहे।
