यूपी विधानसभा403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) गोरखपुर मंडल की समीक्षा बैठक/ सदस्यता ग्रहण समारोह कुशीनगर जनपद में धूमधाम से संपन्न हुई।
जिसके मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) सदस्य रेलवे उपभोकर्ता परामर्श समिति भारत सरकार थे। उन्होंने मीडिया से प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भारत देश में किसी भी राज्य में पासी+पासवान समाज का मुख्यमंत्री नहीं है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि माननीय चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए जिससे पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा, कहा कि up विधानसभा403 विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही
दलित सेना लोजपा संस्थापक स्वर्गीय पद्म विभूषण से सम्मानित दूसरे अम्बेडकर श्रद्धेय रामविलास पासवान साहब के किए गए कार्यों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चली गांव की ओर।
स्वर्गीय रामविलास पासवान साहब जी अपने मंत्री मंडल काल में बहुत से सामाजिक कार्य किए जिसमें पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रोट्रेट लगे हुए थे लोजपा के संस्थापक ने लड़ाई लड़कर लगवाने का काम किए और भारत रत्न दिलाने का काम किय साथ ही साथ बाबा साहब जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश दिलाने का काम किया।
रेलवे में 57000 हजार कुलियों को एक साथ परमानेंट करने का काम किए, दूर संचार मंत्री रहते हुए घर – घर टेलिफोन पहुंचाने का काम किए और दूर संचार मंत्री रहते हुए वीरांगना उदा देवी पासी, महाराजा बिजली पासी, झलकारी बाई कोरी, वीर अब्दुल हमीद आदि पर डॉक टिकट जारी करने का काम किए। श्री पासवान ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अभी से लग जाएं आने वाला समय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिना किसी की सरकार नहीं बनेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से, हरिकेस पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज पासवान क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर मंडल, धीरज उपाध्याय प्रदेश सचिव, नगीना पासवान जिला अध्यक्ष कुशीनगर, शंभू सिंह यादव जिला अध्यक्ष देवरिया, हिमांशु सिंह जिला अध्यक्ष गोरखपुर, राजेश कुमार गुप्ता महराजगंज जिला अध्यक्ष, सुगन्ध सिंह महानगर अध्यक्ष गोरखपुर, दिलीप पासवान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशीनगर आदि लोग मौजूद थे।

