तहसील के सैकड़ों अधिवक्ताओं एवं सहायकों को नहीं मिला गैस सिलिंडर
सवादाता कुलसुम
नौतनवा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने एक बैठक करके उपजिला अधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद को अधिवक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने को लेकर इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक के नाम एक पत्रक दिया है। पत्रक देने के दौरान संघ के उपाध्यक्ष एवं किसान नेता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि सैकड़ो लोगों से ऊपर अभी अधिवक्ता एवं सहायक दस्तावेज लेखक मुंशी गैस सिलिंडर नहीं पाए हैं यह अलग बात है कि गैस एजेंसी ने अब तक तहसील में दो बार गैस वितरण कर कई दर्जन अधिवक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया परंतु अभी तहसील में कार्यरत सभी अधिवक्ता उनसे नहीं पाए हुए हैं जिसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। इस संदर्भ में संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से गैस एजेंसी के प्रबंधक को भी अवगत करा दिया है।
इस दौरान कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, मंत्री दयानंद यादव, दीपेंद्र प्रजापति, अशोक तिवारी, रविंद्र तिवारी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मुकेश पाठक, वीरेंद्र पांडे, अनिल कुमार शर्मा, जगनारायण विश्वकर्मा, रवि मिश्रा, रामअजोर यादव, वीरेंद्र पांडे, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, अनिल कुमार, सहित तमाम अधिवक्ता गैस पानी की आस लगाए बैठे हुए है।