Uncategorized

शहीद दिवस पर पत्रकार को भेंट की ट्राईसाइकिल

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

बोदरवार बाजार निवासी वरिष्ठ पत्रकार तथा कलम के सिपाही विश्वनाथ शर्मा को प्रबंधक एसपी सिंह व प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने शहीद दिवस पर ट्राई साइकिल भेंटकर शहीदों को याद कर नमन किया।
बोदरवार बाजार निवासी वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ शर्मा समाचार संकलन के लिए निकले थे।उसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से चोटिल हो गए।इसकी जैसे ही सम्मानित संगठन गोजए व प्रेस क्लब के पत्रकारों को मिली तो संगठन के पत्रकार इन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर भेज दिया।सिर में गंभीर चोट की वजह से इनके शरीर की दायीं तरफ का पूरा हिस्सा पैरालसिस हो गया है।इसकी सूचना आम होते ही पीजी कॉलेज के प्रबन्धन ने सोमवार को उनके घर जाकर ट्राई साइकिल भेंट करने की इच्छा जताई।तथा पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को ट्राइसाइकिल उपहार स्वरूप भेंट किया। जिसकी क्षेत्र मै प्रशंसा हो रही है । इस अवसर पर गोजए व प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य दिनेश यादव, बेचू बीए, नवजीत सिंह, अभिषेक पाण्डेय, यागवेन्द्र मिश्र,शिकारी सिंह, राकेश शर्मा,गौतम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button