Uncategorized

पुरानी रंजिश में फुफेरे भाई पर हमला के आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार सुबह 11:35 पर घुघली पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते अपने फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सदानन्द वर्मा (पुत्र अशोक वर्मा) ने अपने फुफा के बेटे पर जान से मारने की नीयत से लोहे की पाइप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में थाना घुघली में मु0अ0सं0 60/2026, धारा 109(1) व 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह 11:35 बजे बैकुण्ठी मंदिर के आगे सड़क किनारे बाँस की झुरमुट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
जी न्यूज़ शैलेश कुमार

Related Articles

Back to top button