Uncategorized

खबर का हुआ असर तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने लगाया रेस्क्यू केज

घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भिसवा उर्फ कोटिया में विगत दिनों तेंदुए के देखे जाने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के घुघली सेक्शन प्रभारी गौरव त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का गंभीरता से आकलन किया।

वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित गतिविधि वाले क्षेत्र में लेपर्ड रेस्क्यू केज स्थापित किया, ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि की संभावना को रोका जा सके। विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है।

इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि रात में अकेले बाहर न निकलें, छोटे बच्चों और पशुओं को सुरक्षित रखें, समूह में ही आवागमन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि तेंदुआ एक संरक्षित वन्यजीव है, इसलिए उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। विभाग की प्राथमिकता मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वन विभाग की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी त्वरित कदम उठाए जाएंगे।

जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button