Uncategorized

फर्जी आईडी से आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

ज़ी न्यूज़ संवादाता कुलसुम

नौतनवा। पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में वांछित तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फर्जी आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अवैध तरीके से आधार कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त अमन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमन पासवान को मणि चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी। इस मामले में इससे पूर्व 12 फरवरी को ‘फिंगर क्लोन’ तकनीक और अवैध एक्सेस के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका था। यह गिरोह लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सरकारी योजनाओं का लाभ गलत तरीके से लेने में संलिप्त था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि उपनिरीक्षक शेरबहादुर यादव एवं हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button