Uncategorized

हमीरपुर ब्रेकिंग न्यूज़

कुछेछा के पास हादसे में जान गंवाने वाला युवक मां बाप की इकलौती सन्तान

https://youtu.be/PXAO320cxtM

https://youtu.be/shmSxhjozPQ

रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति

रविवार को दोपहर कुछेछा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवक सुमेरपुर कस्बे के कमलेश तिराहा के समीप रहने वाले पूर्व सभासद महेश भदौरिया का भतीजा है और अपने पिता की इकलौती संतान था। सड़क हादसे में जान गंवाने के साथ ही परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है। इसी के साथ उसकी पत्नी व दूधमुंही बच्ची के सिर से हमेशा के लिए सुहाग व पिता का हाथ उठ गया है। मृतक खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
सुमेरपुर कस्बे में कमलेश तिराहा के पास रहने वाला राहुल सिंह भदौरिया अपने पिता राजेंद्र उर्फ पप्पू भदौरिया की इकलौती संतान था। रविवार को यह अपने साथी प्रशांत कुमार पुत्र रंजीत श्रीवास, जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र इंद्रकुमार सिंह के साथ कार से हमीरपुर मुख्यालय प्रशांत का उपचार कराने जा रहे थे। तभी कुछेछा के पास हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में राहुल सिंह की मौके पर मौत हो गई। राहुल की शादी तीन वर्ष पूर्व इंगोहटा निवासी आरती सिंह के साथ हुई थी। इसके तीन माह की बच्ची आरुल है। इन दोनों के सिर से राहुल का साया हमेशा के लिए उठ गया है। इस घटना से मृतक के पिता राजेंद्र उर्फ पप्पू सिंह, चाचा महेश भदौरिया, मां आशा सिंह, पत्नी आरती सिंह का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वार्ड के सभासद उमाकांत बाबा, सोनू गुप्ता आदि लोग मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button