शांति, सौहार्द के साथ सौहार्द के साथ मनाए जाएं सभी त्यौहार: दुबे
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मध्य प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह रजक
जिले में माह मार्च, अप्रैल तथा मई में आने वाले धार्मिक त्यौहार जिले में हर्षोल्लास और सद्भावना के साथ मनाए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिले में 7 मार्च को शब-ए-बारात और होलिका दहन, 8 मार्च को धुलेडी (होली), 12 मार्च को रंगपंचमी, 22 मार्च को गुडी पडवा, 23 मार्च को चैती चांद, 30 मार्च को रामनवमी, 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुडफाईडे तथा 22 अप्रैल को परशराम जयंती एवं ईद-उल- फितर का पर्व मनाया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में सभी त्यौहार और पर्व हलोल्लास सदभाव के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने होलिका दहन के दूसरे दिन धुलेंडी तथा रंग पंचमी पर निकलने वाले जुलूसों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका, विद्युत सहित अन्य विभागों की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्गो की सभी स्ट्रीट लाईटे चालू रहें। साथ ही होलिका दहन के स्थान पर विद्युत तथा केबल के तारों को पर्याप्त ऊंचाई पर व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडिया या पोस्ट अपलोड और शेयर ना की जाए। ऐसा “करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से शांति, सौहार्द और सद्भाव के साथ समस्त त्यौहार और पर्व
मनाने की अपील की है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शहवाल ने कहा कि त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने हेतु सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पुलिस अमले द्वारा शांति और सौहार्द वातावरण में त्यौहार मनाए जाने के लिए पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने वाहनों को अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार से नहीं चलाने तथा नशा करके वाहन नहीं चलाने के लिए भी कहा।
पुलिस अधीक्षक श्री शहवाल ने समिति के सदस्यों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिए गए सुझावों पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीएम एलके खरे, हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी, मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष फरहान अली सहित समिति के सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। थाना परिसर में हुई शांति समीति की बैठक साची नगर के थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मध्येनजर शांति समीति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्योहारों होली, शब-ए- बारात, रंगपंचमी को लेकर शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने कहा कि सभी त्योहार हमारे श्रद्धा के केंद्र हैं। हमेशा से ही हम सभी लोग अपने-अपने त्योहारों को मिलजुल कर मनाते आये हैं। इसी परंपरा को कायम रखते हुए सब लोग त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमरसिंह निगम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सब एक साथ रहते हैं, हम सभी त्योहार मिलजुल कर शांति के साथ मनाये तथा छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करते हुए अपनी परंपरा बनाये रखें। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। हमारा उद्देश्य सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने का होता है। पुलिस लगातार निगरानी करेगी तथा शांति से त्योहार मनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा कि नगर शांति का संदेश देता है, हम सभी सब त्योहार एक दूसरे से भाईचारे से मनाते आये हैं। तथा हमेशा यह परंपरा को आगे बढ़ाने में सभी सहयोगी बने रहेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी ने कहा कि हम सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हुए नगर को स्वच्छ रखें। नगर परिषद द्वारा त्योहारों पर व्यस्ततम क्षेत्रों में पानी के टैंकर खड़े कराए जाएंगे तथा शब-ए-बारात के अवसर पर नगर के कब्रिस्तान में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल, मुशर्रफ कुरैशी भी सुझाव रखे।