Uncategorized

अहिरौली बाजार थाना के बसंतपुर गांव में बुधवार देर रात की घटना

युवक को जिन्दा फुकने की कोसिस पांच पर केस

रिपोर्टरदिग्विजय विश्वकर्मा जी न्यूज़
अहिरौली बाजार

https://youtube.com/shorts/KaC3_iFHPbs?feature=share

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक युवक को पकड़ कर जिन्दा फुकने का मामला प्रकाश में आया है | घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है | गंभीर रूप से झूलसे युवक को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है | परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगो के उपर हत्या के प्रयास के गंभीर धाराओं में केश दर्ज किया गया है | गांव के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है | परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार बुधवार की देर रात बसंतपुर गांव के कुछ लोगो ने शिवदयाल नामक 23 साल के युवक को पकड़कर पीटा शरीर पर पैट्रोल डालकर आग लगा दी युवक चिल्लाते हुए भागा तब लोगो की नजर पड़ी | तभी परिजनों ने लगी हुई आग बुझाई | रात में ही पुलिस को सुचना दी गयी पुलिस ने गंभीर रूप से झूलसे युवक के इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजवाया, जहाँ डाक्टरो ने उसका गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया | गुरुवार को इस मामले को युवक की माँ धर्मा देवी ने अहिरौली बाजार थाने में तहरीर देकर गांव के शोभान व उसके परिवार के चार लोगो के खिलाफ जलाकर मारने का कोशिश का आरोप लगाई, इस आधार पर पुलिस ने पांचो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया | परिजनों ने बताया की उसे पकड़ कर जिन्दा जलाया गया है | गंभीर रूप से झूलसे युवक का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है | अहिरौली थाना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया ये मामला संज्ञान में है मौके पर पुलिस गयी थी | युवक के परिजन गोरखपुर में इलाज करा रहे है | युवक की माँ धर्मा देवी ने तहरीर दी है और उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है

सवांददाता: दिग्विजय विश्वकर्मा
जी न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button