Uncategorized

थाना में समाधान दिवस आयोजित, राजस्व विभाग से जुड़े दो मामलों की सुनवाई

महराजगंज। घुघली थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
समाधान दिवस में सदर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जितेंद्र कुमार, सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर कुमार गौतम तथा घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल दो प्रकरण प्राप्त हुए, जो राजस्व विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने दोनों मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button