Uncategorized

घुघली थाना क्षेत्र में नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज/घुघली। घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के पास से गुजरने वाली देवरिया शाखा नहर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक अधेड़ का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद फील्ड यूनिट तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गजानंद प्रसाद निगम (पुत्र रघुनाथ निगम) निवासी सड़कहवा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button