Uncategorized

जौनपुर से एक दर्जन तो कचगांव से दो दर्जन प्रत्याशियों का पर्चा मिला वैध

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये पर्चो की जांच मंगलवार को पूरा हो गया। जांच के बाद नगर पलिका परिषद जौनपुर में सबसे अधिक कैडिडेट मैदान में है वही नवसृजित तीन नगर पंचायतो में चुनाव लड़ने वालो की मारामरी मची हुई है। कचगांव नगर पंचायत से सबसे अधिक चुनाव लड़ने वाले मैदान में उतरे उसके बाद रामपुर व गौराबादशाहपुर में संख्या है।
जौनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियो के पर्चा वैध मिला तो शाहगंज में 9 और मुंगराबादशाहपुर में छह उम्मीद्वारो के नामाकंन पत्र सही पाया गया है।

नगर पंचायत कचगांव के अध्यक्ष पद के लिए 23 तो रामपुर में 21 और गौराबादशाहपुर से 17 कैडिडेटो के नामाकंन सही पाया गया। हलांकि अभी नाम वापसी का समय बचा है हो सकता है इसमें से कुछ लोग अपना पर्चा वापस ले सकते है।

नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत विधिमान्य उम्मीदवारों की संख्या के अंतर्गत नगर पालिका परिषद जौनपुर में अध्यक्ष पद के लिए 12, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 09, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 06 है।

वही नगर पंचायत नगर पंचायत कचगांव में 23, नगर पंचायत रामपुर में 21, गौराबादशाहपुर में 17, नगर पंचायत जफराबाद में 10, नगर पंचायत खेतासराय में 11, नगर पंचायत मछलीशहर में 10, नगर पंचायत मड़ियाहॅू में 06, नगर पंचायत बदलापुर में 29, नगर पंचायत केराकत में 13 कुल 167 उम्मीदवारो की संख्या है। जौनपुर नगर पालिका परिषद में सदस्य के लिए 257, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 127, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 128, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 147, नगर पंचायत कचगांव में 103, नगर पंचायत जफराबाद में 53, नगर पंचायत खेतासराय में 74, नगर पंचायत मछलीशहर में 72, नगर पंचायत मड़ियाहॅू में 93, नगर पंचायत रामपुर में 114, नगर पंचायत बदलापुर में 132, नगर पंचायत केराकत में 66 कुल 1366 विधिमान्य उम्मीदवारों की संख्या अवशेष नामांकन है। सदस्य पद के लिए संवीक्षा के दौरान खारिज नाम निर्देशन पत्र नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 01 एवं नगर पंचायत मड़ियाहूं में 01 कुल 02 खारिज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button