राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०
पी. सी. एफ भवन, 32-स्टेशन रोड, लखनऊ

दूरभाष :[0522-2630130 (कार्यालय)
फैक्स:0522-2630116, 2630134
वेबसाइट http://sec.up.nic.in
ईमेल [email protected], [email protected]
संख्या: 316 / रा०नि०आ०-4 / न०नि० / 75-22/2023
दिनाँक 19/04/2023
सेवा में,
समस्त जिला मजिस्ट्रेट /
जिला निर्वाचन अधिकारी,
(पंचायत एवं नगरीय निकाय).
उत्तर प्रदेश।
विषय : नगरीय निकायों के निर्वाचन में ड्यूटी लगाते समय अधिकारियों / कर्मचारियों की वरिष्ठता का ध्यान रखने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक आयोग के पत्र संख्या-3690 / रा०नि०आ०-3 / न०नि० / 2017 दिनाँक 07.11.2017 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें,
जिसके द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन में ड्यूटी लगाते समय
अधिकारियों / कर्मचारियों की वरिष्ठता का ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
2- उपर्युक्त के सम्बन्ध में मुझे पुनः यह कहने का निदेश हुआ है कि निर्वाचन में अधिकारियों/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते समय उनके पद, वरिष्ठता एवं गरिमा को ध्यान में रखा जाए।
कृपया उपर्युक्तानुसार कार्यवाही करने का कष्ट करें।
संलग्नक यथोपरि ।
भवदीया,
(सुधा वर्मा)
संयुक्त निर्वाचन आयुक्त
एवं विभागाध्यक्ष
संख्या: 316 (1) / रा०नि०आ०-4/न०नि० / 75-22 / 2023 तदिनांक ।
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-
1- समस्त उप जिला निर्वा० अधि० / प्रभारी अधिकारी, जि0नि०का० (पं० एवं न०नि०), उ०प्र० ।
2- समस्त सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जि०नि०का० (पं० एवं न०नि०), उ०प्र०।
3- आयोग के समस्त अधिकारी एवं अनुभाग / कम्प्यूटर कक्ष
4- डा० सुधीर कुमार, उ०प्र० पशु चिकित्सा संघ, लखनऊ के पत्रांक 3250 / वी०पी०वी०ए०2023 दिनाँक 15.04.2023 को उनके पत्र के क्रम में सूचनार्थ
5- इं. आशीष यादव, महासचिव, उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन, लखनऊ के पत्र संख्या -131 / यूपीईए / एम-3 / 23 दिनाँक 17.04.2023 को उनके पत्र के क्रम में सूचनार्थ ।
6-गार्ड फाइल।
(सुधा वर्मा)
संयुक्त निर्वाचन आयुक्त एवं विभागाध्यक्ष