Uncategorized

बलिया—ईद पर नगरा में देखने को मिली गंगा जमुनी तहजीब—-

नगरा,बलिया—
शनिवार को ग्रामीण इलाकों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईद की नमाज अता करने के लिए मस्जिद और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोग उमड़ पड़े। बच्चे से लेकर वृद्ध तक हर कोई अल्लाह की इबादत में जुट गया। वहीं ईद की बधाई देने वालों की भी कमी नहीं रही। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी ईद की बधाई देकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की। शुक्रवार को शव्वाल का चांद दिखाई देने के बाद ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के मस्जिदों एवं ईदगाहो पर मुस्लिम बंधुओं ने पूरी अकीदत और एहतेराम के साथ सुरक्षा प्रबंधों के बीच ईद की नमाज अता की तथा मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआ की। नमाजियों एवं रोजेदारों ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अता करने के बाद एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगरा स्थित ईदगाह पर सुरक्षा के बीच ईद की नमाज सम्पन्न हुई। मौलाना मो अरशद ने ईद की नमाज अदा कराई। पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,पूर्व प्रधान काशीनाथ जायसवाल, डॉ मिलन प्रसाद, एडवोकेट शफीक अहमद, मो युनूस, नफीस हाशमी,रिजवान भाई, इश्तेयाक अहमद,इम्तियाज अहमद, मौला बख्स, अब्दुल्लाह शाह, मो इमरान, मो अरबाज,आदि सहित तमाम अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवारों ने ईद की मुबारकबाद दी । इसके अलावा डिहवा, नरही, जमीन पडसरा, तुर्की, गोठाई, खनवर, ताड़ीबड़ागांव, चचयां सहित ग्रामीण इलाकों में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मय फोर्स चक्रमण करते रहे।

     संवादाता
 रुद्रेश कुमार शर्मा 
G News Beaur 
   chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button