Uncategorized

जौनपुर निजी चिकित्सालय की तरफ से कोई लापरवाही न बरती जाए : D.M

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में यूडीएसपी यूनीफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफार्म प्रशिक्षण, रजिस्ट्रेशन एवं रिर्पोटिंग हेतु समीक्षा बैठक हुयी, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया कि अगले 2-3 दिवसों के अंदर सभी सरकारी अस्पतालों पर प्रशिक्षण कराकर रिर्पोटिंग की शुरूआत कर दी जाए तथा निजी चिकित्सालयों के लिए निर्देशित किया गया कि सभी निजी रजिर्स्टड अस्पताल, डाइग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलाजी लैब की दो बैचों में मास लेबल पर बैठक कर एच0पी0आर0 एवं एच0एफ0आर0 संयम से रजिस्टर कर उपरोक्त आई0डी0 के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अनुभाग आईडीएसपी में जाकर यूडीएसपी पोर्टल पर रजिस्टेªशन कराना अनिवार्य है। जिसमें किसी भी निजी चिकित्सालय की तरफ से कोई लापरवाही न बरती जाए।
यूडीएसपी पोर्टल पर 12 बिमारियों की रिर्पोटिंग की जानी है जिसका विवरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया जैसे हेपेटाइटिस बी0, हेपेटाइटिस सी0, टाइफाइड, कालरा, लेप्टोस्पाइरोसिस, स्क्रब टाइफस, डेंगू, चिकन गुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया, जैपनिज इन्सैफलाइटिस, काला जार नोटिफाइबिल बिमारिया हैं जिनकी रिर्पोटिंग सभी सरकारी व निजी चिकित्यालयों द्वारा किया जाना है।
मीटिंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पुरूष चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ एवं ब्लॉक के सभी सामु0/प्रा0स्वा0केन्द्र के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button