Uncategorized

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा जनपद जौनपुर पुलिस का किया गया वार्षिक निरीक्षण

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में जनपद जौनपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा सर्वप्रथम रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वार्षिक निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी ने पुलिस कार्यालय सहित थाना सरायख्वाजा व थाना जफराबाद का दौरा किया। जिसमे थाना सरायख्वाजा में थानाप्रभारी कार्यालय के नवीनीकरण, नव निर्मित कान्हा उपवन पार्क का उद्घाटन किया गया, ग्राम चौकीदारों से वार्ता कर उन्हे टार्च, छाता, साफा व मिष्ठान वितरित किया गया तथा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। तथा थाना जफराबाद पर ग्राम चौकीदारों से वार्ता किया गया तथा उनको टार्च, छाता, साफा व मिष्ठान वितरित किया गया तथा उपरोक्त थानों में कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस (CCTNS) डेस्क, मालखाना, बैरक और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। थाना कार्यालय में सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जनसुनवाई रजिस्टर की जांच करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। मालखाने में रखे सामानों के नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित मुहर्रिर को निर्देशित किया गया। साथ ही, PRV वाहनों के रिस्पांस टाइम को और कम करने पर बल दिया गया ताकि आपातकालीन स्थिति में जनता को त्वरित सहायता मिल सके।
मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करें और उनका न्यायोचित विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी (नगर), सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button