बदलापुरपड़ाव के पार्किंग स्टैण्ड पर चलती फिरती कैंटीन संचालको ने जमाया अपना कब्जा
स्टैण्ड में वाहन खड़ा करने को लेकर आये दिन कैंटीन संचालको व वाहन स्वामियों में होती हैं कहासुनी, हाथापाई की नौबत बन जाती हैं
जौनपुर जिला प्रशासन द्वारा नगर स्थित बदलापुर पड़ाव वी मार्ट (v-mart) एवं कोलकाता बाजार के ठीक सामने जिला प्रशासन द्वारा बनवाए गए पार्किंग स्टैण्ड जहाँ चार पहिया वाहनों से लेकर दो पहिए वाहन एंव साइकिल खड़ा किया जा सके। लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा उक्त स्टैण्ड की जगह पर खानेपीने की चलती फिरती कैंटीन खोल दी गई है। जिसके कारण वाहन स्वामी अपनी अपनी वाहनों को बेतरकीब खड़ी कर देते है जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।
बताते चलें कि v-mart एवं कोलकाता बाजार व अन्य सुपरमार्केट में आने वाले लोगों को अपनी वाहन स्टैंड में खड़ी करने में हो रही है असुविधा जिसको लेकर वाहन स्वामियों को होना पड़ रहा है परेशान। बता दें कि उक्त बाजार में सरायपोख्ता चौकी पुलिस लगातार भ्रमण करती रहती के बावजूद इस तरह की चलती फिरती कैंटीन आखिर किसकी अनुमति से पार्किंग स्थान पर चलाई जा रही हैं कौन है उसका संचालक जो अपने में एक बड़ा सवाल है। जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाम की समस्या को लेकर लगातार निर्देश दे रहे हैं की अतिक्रमण पूर्ण रूप से हटाया जाए, तो वहीं दूसरी तरफ नगर के बदलापुर पड़ाव पर अतिक्रमण हटाकर बनाए गए स्टैंड को कैंटीन चलाने वाले लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने जिस तरह से नगर क्षेत्रों की ट्राफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बदलापुर पड़ाव बाजार में वाहन स्टैंड बनवाया गया था उक्त स्थान पर कैंटीन के खुलने से लोगों को वाहन खड़ी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। वहीं वाहन खड़ी करने को लेकर कैंटीन मालिकों से वाहन स्वामी के बीच कहासुनी तक हो जाती है यहाँ तक की कैंटीन मालिक आम जनता से मारपीट तक करने पर आमादा हो जाते है। अगर जिला प्रशासन वक्त रहते इस चलती फिरती कैंटीन संचालको द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटवाया गया तो आने वाला समय बदलापुर पड़ाव पर वाहन स्टैंड की जगह चलते फिरते कैंटीन व होटल वालों का अड्डा रह जाएगा।