थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.10.2022 को हुयी हत्या की घटना का सफल अनावरण,घटना में सम्मिलित चार नफर अभियुक्त मय आला कत्ल गड़ासा व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामदः-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 19.06.2023 को थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.10.2022 को हुयी हत्या की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0 601/2022 धारा 302,201,211,120 बी भा0द0वि0 से संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले चार नफर अभियुक्तों 1. वलिजान उर्फ ओलीजान पुत्र अलीशेर साकिन खिरकिया सोहरौना पोस्ट सिंगापट्टी थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर 2. अल्ताफ वारसी पुत्र सनाउल्लाह वारसी साकिन खिरकिया सोहरौना पोस्ट सिंगापट्टी थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर 3. असगर पुत्र नजीर अंसारी साकिन खिरकिया सोहरौना थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर 4. अहमद रजा पुत्र वलीजान अंसारी साकिन खिरकिया सोहरौना थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर को मय आलाकत्ल एक अदद गड़ासा, घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल एवं दो अदद तमंचे 315 बोर व 10 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर एवं 4 अदद अभियुक्तवार कपड़े अलग-अलग जिनमें सूखा रक्त रंजित बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोहरौना में वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मोईनउलहक का गांव के ही वलिजान उर्फ ओलीजान पुत्र अलीशेर से वर्षों से आपसी रंजीश के कारण मुकदमें बाजी चल रही है। एक दूसरे के विरुद्ध काफी व्यक्तिगत मुकदमेंबाजी चल रही है जिनके मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन व अन्तिम स्टेज पर चल रहे है। वलिजान द्वारा प्रधान प्रतिनिधि मोईनउलहक से बदला लेने के लिए झूठे मुकदमें में फसाने के उद्देश्य से अपने दो दोस्तों अल्ताफ वारसी व असगर अंसारी एवं अपने सगे बेटे अहमद रजा के साथ मिलकर योजना बनाकर कर दिनांक 14.10.2022 को बड़ी नहर पर सुनसान जगह पर अपने सोतेले बेटे असगर उर्फ रमजानी की गड़ासे से वार करके हत्या कर दिया। वलिजान अपने सोतेल बेटे असगर उर्फ रमजानी को सपत्ति में हिस्सा नही देना चाहता था इसलिए उसने अपने सोतेल बेटे असगर उर्फ रमजानी की हत्या करने की योजना बनायी थी। हत्या के अगले दिन वलिजान ने सोतेले बेटे असगर उर्फ रमजानी के गायब होने का ड्रामा करते हुए पुलिस को लाश मिलने के पश्चात शिनाख्त कर कोतवाली पडरौना में प्रधान व उसके घर वालो के खिलाफ हत्या का झूठा इल्जाम लगाकर मुकदमा लिखवाया गया। वलिजान ने सोचा कि प्रधान व उसके घर को फसाने से हमारा बदला पूरा हो जायेगा । इस प्रकार षड़यंत्र रचकर प्रधान प्रतिनिधी को झूठे मुकदमें में फसाकर बदला लेने के लिए असगर उर्फ रमजानी की अभियुक्तगणों द्वारा हत्या कर दी गयी जिसका सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
अनावरित अभियोगः-
1.मु0अ0सं0 601/2022 धारा 302,201,211,120 बी भा0द0वि0 थाना को0 पडरौना कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.वलिजान उर्फ ओलीजान पुत्र अलीशेर साकिन खिरकिया सोहरौना पोस्ट सिंगापट्टी थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर
2.अल्ताफ वारसी पुत्र सनाउल्लाह वारसी साकिन खिरकिया सोहरौना पोस्ट सिंगापट्टी थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर
3.असगर पुत्र नजीर अंसारी साकिन खिरकिया सोहरौना थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर
4.अहमद रजा पुत्र वलीजान अंसारी साकिन खिरकिया सोहरौना थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर
आपराधिक इतिहासः-
1.वलिजान उर्फ ओलीजान पुत्र अलीशेर साकिन खिरकिया सोहरौना पोस्ट सिंगापट्टी थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर (स्वयं वादी मुकदमा उपरोक्त)
1.मु0अ0सं0 1102/2016 धारा 3/5 सार्वजनि क संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 कोतवाली पडरौना
2.मु0अ0सं0 476/2018 धारा 323,354 भादवि थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3.मु0अ0सं0 122/2019 धारा 323,376 भादवि थाना कोतावाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2.अल्ताफ वारसी पुत्र सनाउल्लाह वारसी साकिन खिरकिया सोहरौना पोस्ट सिंगापट्टी थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर
1.मु0अ0सं0 12/2003 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली पडरौना
2.मु0अ0सं0 0429/2023 धारा 323,354(ख),427,504,506 भादवि थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3.मु0अ0सं0 444/2016 धारा 147,323,382,504,506 भादवि थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
4.मु0अ0सं0 495/2018 धारा 323,376,452 भादवि थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
5.मु0अ0सं0 637/2022 धारा 120बी, 365 भादवि थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3.असगर पुत्र नजीर अंसारी साकिन खिरकिया सोहरौना थाना को0पडरौना जनपद कुशीनगर
1.मु0अ0सं0 12/2003 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली पडरौना
2.मु0अ0सं0 487/2018 धारा 380 भादवि थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
विवरण बरादमगीः-
1.आलाकत्ल एक अदद गड़ासा
2.दो अदद तमंचे 315 बोर व 10 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
3.अपराध मे प्रयुक्त दो अदद मोटरसाईकिलें भिन्न भिन्न कम्पनियां
4.एक अदद मोबाईल सैमसंग ड्यूज रंग सफेद की पैड
5.चार अदद अभियुक्तवार कपड़े अलग-अलग जिनमें सूखा रक्त रंजित माल
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0नि0 राजप्रकाश सिंह मय फोर्स थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2.प्र0नि0 अमित शर्मा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ।
3.निरीक्षक मनोज पंत प्रभारी साइबर सेल कुशीनगर ।
4.उ0नि0 गौरव कुमार वर्मा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
5.हे0का0 अजीत राय थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
6.हे0का0 सचिन कुमार थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ।
7.क0आ0 मनोज कुमार यादव थाना को0 पडरौना कुशीनगर ।
8.का0 अखिलेश गुप्ता साइबर सेल कुशीनगर ।
9.का0 प्रशान्त मिश्रा साइबर सेल कुशीनगर ।
10.का0 अवनीश सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ।
11.का0 नरेन्द्र यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
12.का0 सत्यप्रकाश यादव थाना को0 पडरौना कुशीनगर ।
13.का0 फिरोज खान थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
14.म0का0 बबीता कुमारी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
15.म0का0 रीना कुमारी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
फरियाद मालिक रिपोर्टर
G NEWS KUSHINAGAR