Uncategorized

बदलापुर विधानसभा को फिर मिली बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

बदलापुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बार फिर विकास की नई सौगात मिली है। क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत की है।
बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये तथा संतुलित क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि राज्यांश योजना के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर आवंटित की गई है।
इस संबंध में विधायक ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क, नाली, सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहितकारी विकास कार्यों में खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
विधायक ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर बदलापुर विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी क्षेत्र के हित में कार्य जारी रहेंगे।
क्षेत्रवासियों में इस स्वीकृति को लेकर खुशी की लहर देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button