Uncategorized

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने शाही पुल के पास स्थित मंदिरों में आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सौंदर्यीकरण के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में उपस्थित अधिशासी अभियंता प्रीति विश्वकर्मा से जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर पवन कुमार को नगर क्षेत्र सहित शाही पुल, गोमती घाट पर नियमित साफ—सफाई आदि के संबंध में निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button