बरवा खास में चोरी का खुलासा नहीं, पीड़ित परिवार न्याय के इंतजार में
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

कप्तानगंज, कुशीनगर:
जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बरवा खास में 24 मार्च को हुई चोरी की घटना का अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई खुलासा नहीं किया जा सका है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरवा खास निवासी त्रिभुवन मिश्रा के घर अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर नगदी एवं कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
हालांकि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते घटना का खुलासा नहीं हुआ तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
पीड़ित त्रिभुवन मिश्रा ने प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दोषियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।