Uncategorized

मथौली नगर पंचायत में भारतीय पत्रकार एकता समिति की हुई बैठक, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत मथौली में भारतीय पत्रकार एकता समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख सागर शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकार समाज की आवाज बनकर काम कर रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को संगठित रहकर अपने अधिकारों के लिए कार्य करना चाहिए, तभी समाज और लोकतंत्र मजबूत होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की आगामी योजनाओं, सदस्यता अभियान और पत्रकारों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न के खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा।
बैठक में संगठन के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सह उपाध्यक्ष सिर्जेश यादव, राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन अली , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री छोटेलाल भारती, राष्ट्रीय महासचिव दीनदयाल पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार पांडेय,कुशीनगर जिलाध्यक्ष रवि यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा बैठक में प्रेमचंद्र, अनिल गुप्ता, फिरोज अंसारी, राजन सिंह, पलटू मिश्रा सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने का निर्णय लिया। साथ ही यह भी कहा गया कि आने वाले समय में संगठन पत्रकारों के हितों के लिए और सक्रिय रूप से कार्य करेगा। कार्यक्रम का समापन में भारतीय पत्रकार एकता समिति का जयघोष किया गया ।

Related Articles

Back to top button