नगर पंचायत कप्तानगंज में नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण संपन्न
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर


कप्तानगंज (कुशीनगर)।
नगर पंचायत कप्तानगंज में आज शासन द्वारा नामित सदस्यों — राधेश्याम पासवान, श्मिथिलेश अग्रहरि एवं गुंजन मिश्रा — का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला के माननीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ की उपस्थिति रही, जिन्होंने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास और जनहित के कार्यों में सभी सदस्य मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा सहित नगर पंचायत के सभी सम्मानित सभासदगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने नव-नामित सदस्यों को बधाई देते हुए नगर के विकास में सहयोग करने की अपील की।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने आशा जताई कि नए नामित सदस्य नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ