Uncategorized
रेलवे ट्रैक पर मिला नाबालिग युवक का शव, क्षेत्र में सनसनीजखीरा चौकी क्षेत्र के खुशहालनगर के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करौता उर्फ नेबुईया निवासी प्रिंस शर्मा (लगभग 15 वर्ष) शुक्रवार को अपने घरवालों से इंदरपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह खुशहालनगर के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला।

शव पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की टक्कर से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जी न्यूज़ घुघली