रक्त की हर बूंद बनी जीवनदान: रोटरी क्लब कुशीनगर के रक्तदान शिविर में 47 रक्तवीरों का महादान-संवाददाता सिरजेश यादवकसया, कुशीनगर।
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (डाक बंगला) में ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

शिविर का उद्घाटन करते हुए सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत पुनीत कार्य है, जिससे न केवल किसी जरूरतमंद को जीवन मिलता है, बल्कि दानकर्ता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है और क्लब समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
रक्तदान शिविर संयोजक राजीव तिवारी ने बताया कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की, ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी न हो।
इस अवसर पर कुल 51 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 47 पात्र रक्तदाताओं ने रक्तदान कर महादान किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से सुशील कुमार, आनंद जायसवाल, शिवम खरवार, हदीस मंसूरी, ओम प्रकाश, नारायण महतो, सूरज गुप्ता, मनीष सिंह, सत्येंद्र तिवारी, रिंकू, शालिग्राम शुक्ला, कामोद पाण्डेय, वाहिद अली, राजेश जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल, गौतम पटेल, भैरव सिंह, प्रदीप जायसवाल, विनीता तिवारी, सुधांशु तिवारी सहित कुल 47 लोगों ने भाग लेकर अन्य को जीवनदान देने का सराहनीय कार्य किया।
रक्त संग्रहण का कार्य कुशीनगर ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया, जिसमें राजीव तिवारी, शोभा राय, मनीष, अनुराधा, प्रतिमा गुप्ता, सुजीत गुप्ता, आलोक सिंह, इरफान अली एवं अभिमन्यु तिवारी शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक महेंद्र तिवारी, निदेशक सुनील सिंह, अश्विनी जायसवाल, आनन्द जायसवाल, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, अखिलेश शर्मा, मनीष सिंह एवं वरुण यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।