बच्चे देश के भविष्य होते हैं शिक्षा के साथ अनुशासन देना भी जरूरी– प्रबंधक शिवनाथ पाण्डेय
दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर


आज एस०डी० सेंट्रल पब्लिक स्कूल साहबगंज में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान कक्षा द्वितीय की छात्रा आराध्या यादव,द्वितीय स्थान कक्षा तृतीय की छात्रा अन्नू सिंह व तृतीय स्थान कक्षा 6वी का छात्र अभी सिंह प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया यह समारोह बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों का नाम जिसमें अंकित कुशवाहा, रोहित यादव, हर्ष साहनी, अभिषेक यादव,चांदनी साहनी, अमृता यादव,अनूप यादव, अभी सिंह
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार पाण्डेय,प्रबंधक शिवनाथ पाण्डेय व अध्यापक गण मुकेश त्रिपाठी,दीनदयाल पाण्डेय,शत्रुघ्न तिवारी,राधिका पाण्डेय,संध्या यादव,कृति दुबे,नेहा कुशवाहा,सना खातून,अलका वर्मा,प्रीति भारती आदि मौजूद रहे।