डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जन्म जयंती की
महराजगंज : घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम सभा पिपरा ब्रह्मण उर्फ बारीगांव बिल्लर टोला जनपद महराजगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती महावन खोर उर्फ़ बड़ाहरा व अन्य गांवों में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिपरा ब्रह्मण उर्फ बारीगांव बिल्लर टोला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे इस दौरान पूर्व विधायक व पूर्व राज्यमंत्री देव नारायण उर्फ जी.एम. सिंह, महेंद्र सिंह, रामध्यान मल्ल व जगदीश मल्ल पूर्व प्रधान विद्या सिंह सिंह प्रमोद कुमार सिंह, जे पी यादव, प्रदीप राव, आकाश राव , पुंकेश्वर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद हीरा रत्न गौतम , प्रसाद, दरोगा प्रसाद, रामनाथ राव, बृजभान प्रसाद, अरविंद भारती, सरजू प्रसाद, सुदर्शन प्रसाद, मुकेश कुमार गौतम, पवन कुमार गौतम, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व राज्य मंत्री इस अवसर पर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता तथा अधिकारों के महत्व पर बल दिया।कार्यक्रम स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
जी न्यूज़ घुघली
