दीवार तोड़कर लाखों की चोरीः कुशीनगर के बरठा खोडहाँ में रात में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
संवादाता सिरजेश कुमार यादव |
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरठा खोडहाँ में एक घर में दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी हो गई। घटना मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 की रात को हुई।
बृजभान की पत्नी सिमिरीका ने बताया कि उन्होंने सुबह लगभग 3 बजे घर में सामान बिखरा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरों ने घर की दीवार तोड़कर प्रवेश किया।
चोर घर से लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। चोरी किए गए सामान को घर से
चोर घर से लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। चोरी किए गए सामान को घर से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में ले जाया गया, जहां एक छोटा बक्सा और एक छोटा सूटकेस तोड़कर सारा सामान निकाल लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों में सिमिरीका और उनकी बेटी संगीता ने घटना की जानकारी दी।