Uncategorized

खबर बलिया, ग्राम सभा सरयां गाँव की मुख्य सड़क बनी मुसीबत, 5 दिनों से बिछी गिट्टियों ने रोका रास्ता…

जी न्यूज रिपोर्टर अंकुश गुप्ता

बलिया: जिले के सरयां गाँव में विकास कार्य अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गाँव की मुख्य सड़क पर पिछले 5 दिनों से गिट्टियां बिछाकर छोड़ दी गई हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन की इस कछुआ चाल से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है।सड़क निर्माण के नाम पर बिछाई गई ये नुकीली गिट्टियां राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक, सभी को दुर्घटना का डर बना रहता है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से निकलना भी दूभर हो गया है।

  • गाँव वालों की प्रमुख शिकायतें ~
  • काम में देरी: ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टियां बिछाने के बाद से काम ठप पड़ा है। 5 दिन बीत जाने के बाद भी डामरीकरण (पिच) का काम शुरू नहीं हुआ है।
  • दुर्घटना का खतरा: गिट्टियां स्थिर न होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे कई लोग मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं।
  • धूल से परेशानी: वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है

Related Articles

Back to top button