Uncategorized

सदर ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न

ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता पर जोर

महराजगंज

जिले के सदर ब्लॉक सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार समाज की जमीनी समस्याओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन जब स्वयं पत्रकारों पर संकट आता है तो वे अक्सर अकेले पड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से वर्ष 1982 में बाबू बालेश्वर लाल द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना की गई थी, ताकि पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिल सके।

उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन की मजबूती बेहद आवश्यक है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने भरोसा दिलाया कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, दिलीप कुमार पाण्डेय, आनंद कुमार पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, अंबिका दत्त चौबे,

ग्रामीण पत्रकार एसोसियान

दिनेश मिश्रा, विनोद कुमार द्विवेदी, विमलेश कुमार पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, संदीप सिंह, शत्रुघ्न पाण्डेय, नागेंद्र दुबे, अमित मिश्रा, मदन मुरारी चौबे, विप्लव मद्धेशिया, सगुन शर्मा, आत्मा सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

जी न्यूज़ अमन मिश्रा

Related Articles

Back to top button