कुल्हनामऊ तिराहे पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का हुआ मूर्ति पूजन एवं मंगल दर्शन
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

जौनपुर। अदभुत अविस्मरणीय क्षण परशुराम जयंती जौनपुर के सर्व समाज के लिए रहा। जब परशुराम जयंती पर सर्व समाज की उपस्थिति में कुल्हनामऊ तिराहे पर रविवार की शाम भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति का विधि-विधान से पूजन पश्चात मंगल दर्शन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोसाईगंज अयोध्या के पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप उर्फ खब्बू तिवारी, मंत्री गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, शाहगंज विधायक रमेश सिंह आदि की मौजूदगी में विधि विधान से पूजन अर्चन पश्चात मूर्ति को मंगल दर्शन के लिए खोल दिया गया। कार्यक्रम में सभी ने परशुराम चालीसा पढ़ा और भगवान परशुराम की आरती की। इस दौरान भगवान की मूर्ति पर पुष्प वर्षा करते हुए भगवान का जयकारा लगाया।
कार्यक्रम के संयोजक विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर जगह देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भगवान परशुराम का एक भव्य मंदिर का निर्माण कराते हुए पूजन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मूर्ति के संस्थापक पण्डित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमोद पाठक ने सभी के प्रति आभार जताया। इस कार्यक्रम में मूर्ति स्थापना करने वाले प्रमोद पाठक को जौनपुर के नागरिकों की तरफ से विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने फरसा भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान ट्रस्टी प्रमोद पाठक ने गोसाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी को विधायक रमेशचंद्र मिश्र को फरसा भेंट किया गया। इस दौरान समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, श्रीपति उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, अवध नारायण तिवारी पंकज शुक्ल डॉ. मधुकर तिवारी, पुष्पराज सिंह, रामसूरत मौर्या, शिव बाबा सिंह, रत्नाकर चौबे, जयशंकर दूबे, सतीश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।