सड़क हादसे में महिला की मौत
घुघली थाना क्षेत्र के कप्तानगंज व घुघली मार्ग पर मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे एक सड़क हादसा में 28 वर्ष महिला की मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान मठिया निवासी पुनीता पत्नी चंदेश्वर प्रजापति के रूप में हुई है सुनीता सोमवार को अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी मंगलवार को वह अपने घर पति के साथ बाइक से घुघली बुजुर्ग से अपने घर लौट रही थी तभी मंगलपुर पटखौली ढाले के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पुनीता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रीफर कर दिया लेकिन रास्ते में पुनीता की मौत हुई

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया गाड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है
जी न्यूज़ अमन मिश्रा