Uncategorized

नव निर्मित मंदिर में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली कलश यात्रासंवादाता सिरजेश यादव कुशीनगरलोक कल्याण के लिए होता है यज्ञ: सिया शरण पांडेय

कसया, कुशीनगर। आदि गुरुशंकराचार्य की जयंती के पावन अवसर पर कसया तहसील अंतर्गत ग्राम सरैया महंत पट्टी में सिद्ध संत स्वामी सुदामा दास गिरि जी के तपो स्थल पर नव निर्मित मंदिर में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर में भारी संख्या में महिला, बच्चियां, पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य पंडित अजय शुक्ला एवं पंडित पिंकु पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का पूजन हुआ और कन्याओं ने कलश सर पर धारण किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि रालोद प्रदेश सचिव और किसान नेता सिया शरण पांडेय उर्फ सिप्पू पांडेय ने भगवा ध्वज दिखाकर कलश यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि सनातन की स्थापना और लोक कल्याण के लिए यज्ञ होता है। मंदिर परिसर से कलश यात्रा हर हर महादेव, जय श्री राम के उद्घोष के साथ जोकवा, मधुरिया सहित विभिन्न गांवों से होते हुए घाघी नदी पहुंची जहां कलश में जल भरा गया और वापस यज्ञ स्थल पहुंचने पर आचार्य गण के निर्देशन में यजमानों द्वारा विधि विधान से यज्ञ वेदी की स्थापना की गई। कलश यात्रा में राकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान बलिंदर यादव, पूर्व प्रधान उमेश यादव, भावी प्रधान प्रत्याशी सुगंध गिरी, सत्य नारायण गिरी, रुदल प्रकाश गिरी, उतम नारायण गिरी, ओमप्रकाश गिरी, आदित्य गिरी, रोहन गिरी, रोहित गुप्ता, वशिष्ठ प्रजापति सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button