सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए
घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:20 बजे एक होंडा सिटी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही घुघली कस्बा के चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। घायलों की पहचान सुधांशु (30) पुत्र महेंद्र, निवासी निपनिया, समीउल्लाह (30) पुत्र हमीद, निवासी ढोढ़ीला और देनेंट सिंह (23) पुत्र नगीना सिंह, निवासी निपनिया के रूप में हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक भेज दिया गया जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जी न्यूज़ घुघली