ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेधावियों ने लहराया परचम
महराजगंज । ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। घुघली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।श्री दुर्गा जी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलवा टिकर के हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन परिणाम देते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के छात्र विवेक वर्मा ने 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिमरन साहनी ने 91.66 प्रतिशत तथा महिमा यादव ने 88.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य अनुराग सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं।इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, हरपुर महंत के हाईस्कूल के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंकित प्रजापति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अमन चौहान ने 89 प्रतिशत और सलोनी मद्धेशिया ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट इंद्रजीत राय, प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा एवं शिक्षा प्रभारी प्रशांत राय ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में आदर्श जायसवाल ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नंदिनी साहनी ने 85 प्रतिशत और काजल ।

जी न्यूज़ घुघली