Uncategorized

झांसी में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पति का कहना है कि वह छत की रेलिंग पर पैर लटका कर बैठी थी, तभी अचानक नीचे गिर गई..उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन चोट ज्यादा लगने से उसकी मौत हो गई..

वहीं, मायके पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी की प्लानिंग के तहत हत्या की गई हैं..बेटी समझदार और पढ़ी-लिखी लड़की थी…वह इस तरह रेलिंग पर बैठने जैसी हरकत नहीं कर सकती…

महिला के भाई ने बताया- घटना के कुछ देर पहले उसने मां से बात करने के फोन किया था। इसके करीब 20 मिनट बाद पति का फोन आया और उसने छत से गिरने की जानकारी दी…

पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया हैं..घटना सोमवार शाम सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड का इलाके में हुई…मंगलवार को मायके वालों ने शिकायत दर्ज कराई…

गोरखपुर में पीपीगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर में रहने वाले श्रीप्रकाश मिश्रा कस्टम विभाग में ड्राइवर थे..4 साल पहले वे रिटायर हुए थे…उनके दो बेटे राकेश और रत्नेश हैं.. वहीं, एक बेटी प्रियंका मिश्रा उर्फ ज्योति (30) थी…

28 अप्रैल को ही बेटी प्रियंका मिश्रा की शादी झांसी के रहने वाले शुभम मिश्रा (32) के साथ हुई थी…प्रियंका के छोटे भाई रत्नेश ने बताया कि शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था…सोमवार को दिन में प्रियंका के ससुराल में सुहागिल पूजी हो रही थी..

करीब 4 बजे प्रियंका ने मां के पास फोन किया, लेकिन वह घर में नहीं थी..मैंने कॉल रिसीव करके बात की, तो प्रियंका ने सबकुछ ठीक बताया.. लेकिन प्रियंका मां से कुछ जरूरी बात करना चाहती थी…उसने कहा कि मां आ जाएं तो बात करा देना…

इसके करीब 20 मिनट बाद प्रियंका के पति शुभम का फोन आया…फिर से मैंने फोन रिसीव किया…शुभम ने बताया कि प्रियंका छत से नीचे गिर गई है और उसकी मौत हो गई…शुभम ने बताया कि पूजा के बाद प्रियंका घर की तीसरी मंजिल पर गई थी…

वहां वह मजाक में छत की ग्रिल पर बाहर की तरफ पैर लटकाकर बैठी थी..अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई..इसकी सूचना मिलने के बाद अगले दिन हम लोग झांसी पहुंचे…

प्रियंका के मामा शंभू तिवारी ने बताया- दोपहर में बेटी छत पर बैठने क्यों जाएगी? प्रियंका 30 साल की पढ़ी-लिखी और समझदार महिला थी.. वह इस तरह बच्चों जैसी हरकत नहीं कर सकती थी..उनका सवाल है कि कोई भी नई नवेली दुल्हन सज-धजकर भरी दोपहर में ग्रिल पर क्यों बैठेगी?..

प्रियंका के छोटे भाई रत्नेश ने बताया- प्रियंका ने अंग्रेजी से डबल एमए और बीएड किया था। हम लोग उसके लिए अच्छा रिश्ता तलाश रहे थे…साल 2024 में बहन की प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर बनाई थी..इसी के जरिए झांसी के रहने वाले शुभम मिश्रा की रिक्वेस्ट आई..

शुभम ने खुद को बीएएमएस डॉक्टर बताया.. फिर शुभम की प्रियंका और हम लोगों से बातचीत होने लगी..इसके बाद हम लोग शुभम के घर झांसी गए..दोनों परिवारों की सहमति के बाद जून 2025 में प्रियंका और शुभम की सगाई गोरखपुर में हुई..इसके बाद दोनों फोन पर भी बातचीत करने लगे थे..

भाई रत्नेश ने बताया- हम लोग केवल दो बार ही झांसी आए थे, इसलिए लड़के और परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाए… हालांकि शादी से पहले तक ससुराल वालों का व्यवहार सामान्य और अच्छा था..

भाई रत्नेश ने बताया- शादी तक शुभम का परिवार खुद को काफी अच्छा और संस्कारी बताता रहा…शादी वाले दिन प्रियंका के ससुर और सास ने सोने का दिया और सलाई की मांग करने लगे..

इस पर प्रियंका के हमारे पिता ने कहा कि अभी हम सोन का दिया-सलाई नहीं दे पाएंगे. इस दौरान कुछ बहस भी हुई थी.. हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था…अच्छे से शादी संपन्न हुई…शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। अचानक ये घटना हो गई..

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- महिला के पिता की तहरीर के आधार पर पति शुभम, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है… शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है..मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है..

Related Articles

Back to top button