पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी रेंज द्वारा समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
संवाददाता अंकित दूबे

जौनपुर। वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार जनपद जौनपुर में अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखा/कार्यालय प्रभारी मौजूद रहे।
अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद में चिन्हित माफियाओं के विरुध्द कठोर कार्यवाही, सनसनीखेज अपराधों जैसे- हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़- छाड़ ,गो तस्करी, शराब तस्करी आदि से सम्बंधित अभियोग के विरुद्ध कार्यवाही गृह- चोरी एवं नकबजनी के अपराधियों के गैंगशीट खोलकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये , जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को शालीनतापूर्वक सुनकर व निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण एवं समस्त थाना प्रभारी एवं उनके हमराहियों को दंगा नियंत्रण के बारे में दिशा-निर्देश दिये गये।