ईश्वर चंद्र पांडेय विकास पाण्डेय प्रिंस पांडे, आकाश पांडे, अखिलेश पांडेय, सोनू मिश्रा, समाजसेवी शिवम पांडेय151 कन्याओं-महिलाओं ने कलश यात्रा बैकुंठठी गंधक नदी से पवित्र जल भरकर की पूजा-अर्चना
घुघली ब्लाक अन्तर्गत ग्राम भुवनी मे रविवार कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया। यह यात्रा शुद्धता, सुख और शांति की कामना के साथ आयोजित की गई थी।

कलश यात्रा ग्राम भुवनी से शुरू होकर घुघली रास्ते होते हुए , बैकुंठठी गंडक नदी घाट पहुंची। यहां (श्री दयाशंकर पांडे) एवं (श्रीमती किरण देवी)नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद, सभी कलश यात्री वापस गांव पहुंचा
यहां संकल्प और विधिवत पूजन के बाद मंदिर की परिक्रमा की गई। यात्रा के दौरान महिलाएं और कन्याएं देवी गीत गा रही थीं, जबकि अन्य श्रद्धालु जयघोष कर रहे थे।
(श्री दयाशंकर पांडे) बताया कि ऐसी कलश यात्राएं परिवार और गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए निकाली जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। लगभग कई किलोमीटर की इस यात्रा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर भुवनी गांव के ईश्वर चंद्र पांडेय विकास पाण्डेय प्रिंस पांडे, आकाश पांडे, अखिलेश पांडेय, सोनू मिश्रा, समाजसेवी शिवम पांडेय सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जी न्यूज़ घुघली